सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र


दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बस्ती में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण बैच का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएम क्रेडिट, एसबीआई के अवधेश कुमार और डेस्क ऑफिसर शिवेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए तथा स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।आरसेटी निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर प्रशिक्षणार्थियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य अखिलेश स्वरूप मिश्रा, सहायक मंजय सिंह, आशीष त्रिपाठी सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *