सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली में दिखी विकसित भारत की तस्वीर

दैनिक बुद्ध कां संदेश
श्रावस्ती। ब्लॉक परिसर इकौना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पंडित राम फेरन पांडे रहे। रंगोली के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।रंगोली में गुणवत्तापूर्ण विद्यालय, शिक्षित ग्राम पंचायत, विकसित ग्राम पंचायत, गुणवत्तापूर्ण शौचालय, सुरक्षा उपकरण तथा आवागमन के सुगम संसाधनों का चित्रण किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की परिकल्पना को दर्शाया गया।इस अवसर पर विधायक पंडित राम फेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी झलक इस रंगोली में दिखाई दे रही है। भारत विकासशील देश है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।कार्यक्रम में कोमल सोनी, संध्या मुखर्जी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अर्चना बाजपेई, सतीश जायसवाल, खंड विकास अधिकारी इकौना उमेश कुमार पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियां