वित्तविहीन विद्यालयों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय फाउंडेशन, जनपद श्रावस्ती के तत्वावधान में बुधवार, 7 अक्टूबर को वित्तविहीन विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं एवं सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं एवं सात सूत्रीय मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए उनके निराकरण की मांग की गई।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों से जुड़े प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सामूहिक प्रयासों से विद्यालयों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संगठन की ओर से सभी प्रबंधकों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष तिरुपति नाथ ओझा सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियां