सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सचिव बदलने के आदेश के बाद भी पुराने सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर से हुआ भुगतान, उठे सवाल

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।जिला पंचायत राज अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा 17 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायतों के क्लस्टर में परिवर्तन करते हुए ग्राम पंचायत सेमरा का कार्यभार दूसरे सचिव को सौंप दिया गया था। इसके बावजूद उपलब्ध ई-ग्रामस्वराज मेरी पंचायत पोर्टल के अभिलेखों के अनुसार 22 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत सेमरा से कई भुगतान किए गए।अभिलेखों के मुताबिक 45,530 रुपये का भुगतान आर.के. ट्रेडर्स को ष्सफाई कर्मी किटष् के नाम पर किया गया, जबकि 5,544 रुपये का गौशाला मानदेय भी जारी किया गया। भुगतान विवरण में ष्सचिवरू गौरव श्रीवास्तव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित अंकित दिखाई देता है।ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब 17 जुलाई के आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत का प्रभार बदल चुका था, तो 22 जुलाई को पुराने सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर (डीएससी) से भुगतान कैसे किया गया। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि नए सचिव ने कार्यभार कब ग्रहण किया और भुगतान किसके अधिकार में संपन्न हुआ।अब यह मामला जांच का विषय बन गया है कि क्या पुराने सचिव के डीएससी का उपयोग नियमानुसार किया गया, क्या भुगतान प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप हुई तथा क्या कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। यदि उपलब्ध दस्तावेज सही हैं, तो संबंधित विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।नोटरू यह समाचार उपलब्ध प्रशासनिक आदेश एवं ई-ग्रामस्वराज/मेरी पंचायत पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *