सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

डिजिटल होगी जनगणना, 16 नवंबर से स्व-गणना का विकल्प


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी।आमजन 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे। 5 से 9 जनवरी तक रिवीजनल राउंड होगा।डीएम ने कहा कि सटीक जनगणना के लिए प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। फील्ड ट्रेनर्स प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल प्रक्रिया एवं नियमों का बेहतर प्रशिक्षण दें, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *