सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मदरसे के सामने गंदगी का अंबार, नाली बंद कर पटरी पर सज रही दुकानें

दैनिक सत्ता मंत्र
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के खुनियांव ब्लॉक अन्तर्गत मधवापुर कला चौराहे पर सफाई व्यवस्था बदहाल। चौराहे के पास स्थित मदरसे के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास के लोगों के साथ-साथ वहां पढ़ने वाले बच्चों को भी बीमारी का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मदरसे के सामने कूड़ा-कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। इससे बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे बनाई गई नाली को कुछ ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिए जाने और सड़क की पटरी पर दुकानें लगाने से जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इससे सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।चौराहे के कुछ दुकानदारों का कहना है कि जब तक प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक सड़क किनारे गंदगी और अतिक्रमण की समस्या बनी रहेगी।स्थानीय लोगों में कमलेश कुमार, इसरार अहमद, निज़ाम शेख,सुरेश शर्मा, महफुजुर्हरमान, रामानंद तिवारी, रूस्तम, सादाब आलम, कुतबुल्लाह चौधरी, राकेश कुमार आदि ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मदरसे के सामने जमा गंदगी की तत्काल सफाई कराने, नाली को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा सड़क की पटरी पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने से बच्चों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *