सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सेमराहना में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का श्मन की बातश् कार्यक्रम

दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी, सिद्धार्थनगर।रविवार को सेमराहना (डिडई) स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।प्रधानमंत्री के संबोधन को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में लोगों की अच्छी सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरवन चौधरी, मिठवल मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद चौधरी, पूर्व जिला मंत्री मनमोहन पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सैनी, मंडल उपाध्यक्ष शिवम चौधरी, सेक्टर संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *