सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सब्जी मांगने पर रसोइया ने छात्रा के हाथ पर डाल दी खौलती सब्जी,4 उंगलियां झुलसीं

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झंझरी दर्जीकुआं में शनिवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है।यहां कक्षा 7 की एक छात्रा ने सब्जी मांगी तो रसोइया आग बबूला हो गई और खौलती हुई गरम सब्जी उसके हाथ पर डाल दी।इससे छात्रा की 4 उंगलियां झुलस गईं और वह दर्द से बेहोश हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे कक्षा 7 की 12 वर्षीय छात्रा प्रतीक्षा शर्मा खाना खाने पहुंची थी। रोटी-चावल मिलने के बाद जब उसने सब्जी मांगी तो रसोइया मनसा मौर्या नाराज हो गई। आरोप है कि रसोइया ने कढ़ाई से चम्मच में खौलती सब्जी निकालकर प्रतीक्षा के बाएं हाथ पर डाल दी। दर्द से तड़पती छात्रा ने वार्डन किरण वर्मा को जानकारी दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से सीएचसी काजी देवर ले जाया गया, जहां करीब 3 घंटे तक उसका इलाज चला। देर रात परिजनों की सहमति के बाद उसे वापस विद्यालय लाया गया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि इसी रसोइया ने 14 जुलाई को उसकी बड़ी बहन सरगम शर्मा के साथ भी मारपीट की थी। उस समय दाल मांगने पर चम्मच से हाथ पर वार कर दिया था। उस शिकायत पर रसोइया को नोटिस जारी कर जांच की जा रही है। प्रतीक्षा का आरोप है कि उसी रंजिश में रसोइया ने जानबूझकर उसके साथ ये हरकत की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रिंसिपल और वार्डन से रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित रसोइया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। वहीं वार्डन किरण वर्मा ने बताया कि रसोइया को हटाने का प्रस्ताव पहले ही जिला स्तर पर भेजा जा चुका है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *