सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

20 माह बाद आठ माह के शिशु के साथ लौटी युवती

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ पुलिस ने अपहरण के एक पुराने मामले में दर्ज मुकदमे की पीड़िता को रविवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को संरक्षण में लेकर चिकित्सीय परीक्षण सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 266/2024, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित पीड़िता को 27 जुलाई 2026 को सकुशल बरामद किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह 22 अक्टूबर 2024 को राजकुमार पासवान पुत्र रामवृक्ष पासवान, निवासी ग्राम मंझरिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के साथ अपनी इच्छा से चली गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद दोनों मुंबई में साथ रहने लगे। पीड़िता वर्तमान में लगभग आठ माह के एक शिशु के साथ वापस लौटी है। उसने शिशु को अपना तथा राजकुमार पासवान का पुत्र बताया है। पुलिस ने पीड़िता को नियमानुसार संरक्षण में लेकर चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने एवं अन्य आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की वृद्धि अथवा संशोधन सहित अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *