सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

दैनिक सत्ता मंत्र
शिवपुर (बहराइच)। शिवपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लालपुर शिवपुर के अमृतलाल पुरवा गांव की जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से अमृतलाल पुरवा समेत आसपास के पांच गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। खराब सड़क के कारण गांव तक एंबुलेंस और अन्य वाहन पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्राम सचिव राजमणि वर्मा को तत्काल सड़क पर मिट्टी पटाई, ईंट के टुकड़े और रोड़ी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी ताकि ग्रामीणों को स्थायी राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *