सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर बदमाशों ने की लूट, तीन पुलिस टीमें जांच में जुटीं

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार बैंक मित्र (बीसी) संचालक अयोध्या प्रसाद शुक्ला बैंक से करीब ₹2.53 लाख की नकदी निकालकर अपने बीसी केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान भिगुरी पुल के पास बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और लाखों रुपए से भरा बैग तथा बीसी मशीन लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के शीघ्र खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र के बीसी संचालकों, व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *