सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

गैस सिलेंडर लेने पहुंचे किसान की लाइन में खड़े-खड़े मौत, एजेंसी परिसर में मचा हड़कंप

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित शाहपर कठौतिया भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े अचानक मौत हो गई। घटना से एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, इमलिया नारायण उत्तमापुर निवासी किसान मकसूद गैस सिलेंडर लेने के लिए भारत गैस एजेंसी पर पहुंचे थे। वह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर सोनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। किसान की अचानक हुई मौत के बाद गैस एजेंसी परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *