सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

खुनुवा बॉर्डर क्षेत्र से 35 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
खुनुवा बॉर्डर, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही 35 बोरी यूरिया खाद एवं दो साइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 554/1 के निकट विशेष नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग साइकिल तथा सिर पर यूरिया खाद लादकर चोरी-छिपे नेपाल की ओर जा रहे थे। जवानों ने तत्काल घेराबंदी कर पीछा किया। अंधेरे और नेपाल सीमा निकट होने का फायदा उठाकर कुछ तस्कर भागने में सफल रहे, जबकि मुबारक (59 वर्ष) पुत्र रहमुल्लाह एवं अरबाज (16 वर्ष) पुत्र मुस्ताक, निवासी ग्राम करहिया, पोस्ट चेतरा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान 35 बोरी यूरिया खाद और दो साइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों एवं जब्त सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनुवा के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए 43वीं वाहिनी लगातार सतर्कता के साथ अभियान चला रही है। इसी क्रम में समय-समय पर प्रभावी कार्रवाई कर तस्करी के प्रयासों को विफल किया जा रहा है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *