सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत रू रवि अग्रवाल

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मंडल के तत्वावधान में एवं पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला का अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सम्मान कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम में बुधवार शाम श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर रवि अग्रवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समरस, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने भी अपने संबोधन में संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा नेता नन्दू गौड़, मंडल महामंत्री अभिषेक चौधरी, वीरेन्द्र गौड़, बलराम गौड़, विकास पाण्डेय, कन्हैया तिवारी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *