सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

खेसरहा पुलिस ने पिपरा गांव में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के साथ की जनसंवाद गोष्ठी, योजनाओं की दी जानकारी

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। थाना खेसरहा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ जनसंवाद एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा कुशलक्षेम की जानकारी ली। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अनुप कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। गोष्ठी में लगभग 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की योजनाओं का नियमित लाभ मिल रहा है तथा गांव में आपसी सौहार्द का माहौल बना हुआ है। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करने की अपेक्षा जताई। गोष्ठी में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेरू उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *