सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

श्रावण, चेहल्लूम और बरावफात को लेकर खेसरहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। आगामी श्रावण मास, चेहल्लूम और बरावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने की। बैठक का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया। इसमें थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं, मौलवियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की भी सलाह दी गई। बैठक में उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सभी पर्वों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *