सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मनरेगा मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती/रुधौली। रुधौली विकास खण्ड मुख्यालय पर मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने बताया कि शासनादेश के अनुसार 1 जुलाई से 20 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। इससे मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है और ग्राम प्रधानों पर मजदूरों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर प्रतिदिन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन भुगतान न होने के कारण ग्राम प्रधान स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शासन से शीघ्र भुगतान जारी कराने की मांग की ताकि मजदूरों को उनकी मेहनत की मजदूरी समय पर मिल सके। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी रुधौली ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से भुगतान में समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है और जल्द से जल्द तकनीकी समस्या का समाधान कर भुगतान प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम प्रधान राकेश कुमार पांडेय, सरातूननीषा, रजनीश प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, लालचंद विश्वकर्मा, रामकेश, गिरीश चंद्र, प्रेमलता, पूजा देवी सहित क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *