सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

थिनर से एक्सपायरी मिटाकर फिर नई डेट डालने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी और उत्पादन तारीख बदलने का एक विडियो वायरल होने पर सामने आया है।लोगो का अंदाज़ा है कि सामान पर छपी पुरानी तारीख को थिनर से मिटाकर नई तारीख के स्टीकर लगाए जा रहे थे। चर्चा के मुताबिक मामला इमिलिया गुरुदयाल स्थित संघाई एजेंसी और नवीन गल्ला मंडी से जुड़ा बताया जा रहा है।वायरल वीडियो की पुष्टि खबर नहीं करता है।मंगलवार रात करीब 8 बजे सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति खाद्य पदार्थों के बड़े डिब्बों पर छपी उत्पादन और एक्सपायरी डेट को किसी तरल पदार्थ से मिटाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उन्हीं डिब्बों पर नई तारीख वाले स्टीकर चिपकाते हुए दिख रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है,जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।मामला सामने आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। किसी भी खाद्य पदार्थ की निर्धारित एक्सपायरी डेट को हटाकर या बदलकर उसकी बिक्री करना गैरकानूनी है।जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो कहां का है और वास्तव में किन उत्पादों की तारीख बदली जा रही थी।बुध का संदेश किसी भी वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है ।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *