सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

पयागपुर में ब्लॉक स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर, बहराइच। विकास खंड पयागपुर के सभागार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डिप्थीरिया एवं टिटनेस स्कूल आधारित टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण, संचारी दस्तक अभियान, मीजल्स-रूबेला टीकाकरण, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर सेवाएं, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैंप, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य जनस्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, सीडीपीओ विमला देवी, एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह, बीपीएम अनुपम शुक्ल, डब्ल्यूएचओ फील्ड मॉनिटर अविनाश अवस्थी, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *