सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बिजली बिल बकायेदारों पर विद्युत् विभाग ने की कार्रवाई

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। विद्युत विभाग ने गुरुवार को शोहरतगढ़ नगर क्षेत्र में बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 19 उपभोक्ताओं के अस्थायी विद्युत संयोजन काटकर उन्हें बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया। वहीं विभाग ने अभियान के दौरान करीब एक लाख रुपये के बकाया बिजली बिल की वसूली भी की। अवर अभियंता प्रदीप कुमार शुक्ला (शोहरतगढ़ टाउन) एवं राजेश कुमार साहनी (शोहरतगढ़ ग्रामीण) के नेतृत्व में विभागीय टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जिन उपभोक्ताओं ने तत्काल बिल जमा नहीं किया, उन्हें नोटिस देकर शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए। कुछ उपभोक्ताओं ने शुक्रवार तक बिल जमा करने के लिए समय मांगा।अभियान में लाइन स्टाफ सुरेश कुमार, राधेश्याम, संदीप कुमार, सुनील कुमार, रोहित कुमार, अरविंद चौधरी और अजीत कुमार शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि बकाया बिजली बिल की वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *