सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सीमावर्ती गांवों में एसएसबी का निरूशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 210 पशुओं का हुआ उपचार

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गुरुवार को सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज बर्डपुर-7 में निरूशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में 57 पशुपालकों के 210 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निरूशुल्क दवाएं वितरित की गईं। एसएसबी की श्जीश् समवाय अलीगढ़वा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद पांडेय ने पशुओं का उपचार किया और पशुपालकों को संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण तथा बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने के लिए जागरूक भी किया। कार्यक्रम में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक किशन लाल, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पशुपालक मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *