सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

लूटकांड का हुआ खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, ₹2.10 लाख नकद, पीओएस मशीन, तमंचा व दो बाइक बरामद

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर/बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे राहगीर से हुई लूट की वारदात का बहराइच पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹2,10,400 नकद, एक पीओएस मशीन, एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना पयागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को अयोध्या प्रसाद ने थाना पयागपुर में तहरीर देकर बताया था कि वह इंडियन बैंक की खजुही शाखा से ₹1,00,200 निकालकर मसैडी चौराहा स्थित अपनी वीसी (ग्राहक सेवा केंद्र) जा रहे थे। इसी दौरान भिंगुरी नहर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार को खजुरी गांव की ओर से मसढी चौराहा आ रहे चार संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे व्यक्ति को निशाना बनाकर उन्होंने भिंगुरी पुलिया के पास नकदी लूटी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूटी गई रकम का आपस में बंटवारा करने जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सहबान निवासी शिवदहा तथा सूर्यकुमार सिंह, जय सिंह और वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी लखाही पुतलीतारा, थाना पयागपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2.10 लाख नकद, एक पीओएस मशीन, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, दो मोटरसाइकिल और अन्य प्रपत्र बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में लूटकांड के खुलासे को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *