सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मानव तस्करी के खिलाफ श्रावस्ती में गूंजी जागरूकता की आवाज

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा से सटे श्रावस्ती जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम को लेकर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव सेवा संस्थान, गोरखपुर के सहयोग से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ट्रस्ट, श्रावस्ती की ओर से कृष्णलली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गिलौला में मानव तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के खतरे, उससे बचाव के उपाय और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से मानव तस्करी, बाल श्रम तथा शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड अनुज कुमार, शिक्षाविद डॉ. अकबाल बहादुर सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा एवं आनंद कुमार मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से जिला प्रोबेशन विभाग के सदस्य संतोष कुमार पाठक एवं केशरी कुमार पाठक ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं बाल संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, उपनिरीक्षक मीना मणि त्रिपाठी, महिला आरक्षी अर्चना पांडेय, सरला अवस्थी, कंचन देवी, सोनी, अभिषेक कुमार एवं धर्मेंद्र यादव ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की भूमिका, शिकायत प्रक्रिया और मानव तस्करी से संबंधित मामलों में पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को असुरक्षित प्रवासन, फर्जी नौकरी के झांसे, बाल तस्करी और शोषण के संभावित खतरों को पहचानने के तरीके बताए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राम जी मिश्र ने सभी अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने मानव तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *