सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

काशी से श्रावस्ती पहुंची संत शिरोमणि गुरु रविदास की ‘कलश वंदन यात्रा’

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में काशी से निकली ‘कलश वंदन यात्रा’ गुरुवार को श्रावस्ती पहुंची। कटरा स्थित राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया तथा कलश ग्रहण कर संत रविदास जी के आदर्शों को नमन किया गया। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे व भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने कलश वंदन यात्रा का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, समरसता, भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह यात्रा समाज को एकजुट करने और उनके संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *