सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

आजाद समाज पार्टी ने डॉ. मोहम्मद आकिब को घोषित किया रुधौली विधानसभा का प्रभारी

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव डॉ. मोहम्मद आकिब को रुधौली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। डॉ. मोहम्मद आकिब को सांसद चंद्रशेखर आजाद का करीबी सहयोगी माना जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि संघर्ष के शुरुआती दौर से ही वह चंद्रशेखर आजाद के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने में लगातार भूमिका निभाते रहे हैं। बताया जाता है कि डॉ. मोहम्मद आकिब लंबे समय से रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों के कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि डॉ. मोहम्मद आकिब के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में गति आएगी। डॉ. मोहम्मद आकिब को रुधौली विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *