सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

भारत-नेपाल सीमा पर तीन बोरी यूरिया खाद के साथ युवक गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी नरकुल के जवानों ने गश्त के दौरान तीन बोरी यूरिया खाद, एक साइकिल और एक युवक को पकड़कर सीमा शुल्क विभाग के हवाले कर दिया। एसएसबी के अनुसार, एक अगस्त को प्राप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी नरकुल की गश्ती टीम सीमा स्तंभ संख्या-547 के समीप तैनात थी। इसी दौरान बसंतपुर गांव की ओर से नेपाल जाने की फिराक में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। सीमा के निकट पहुंचते ही उसने जवानों को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार यादव (21) पुत्र वीरेन्द्र कुमार यादव, निवासी ग्राम बिहरी, पोस्ट पंचगया बिहरी, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। तलाशी के दौरान उसकी साइकिल पर लदी तीन बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। एसएसबी ने बरामद यूरिया खाद, साइकिल और आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा के सुपुर्द कर दिया।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा, वन्यजीव एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। सीमा पार अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *