सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

20 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान, 25 अगस्त को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर होगा मंडलीय धरना

दैनिक सत्ता मंत्र
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) की आवश्यक बैठक रविवार को स्थानीय सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज परिसर में जिलाध्यक्ष हीरालाल गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश नायक मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ प्रदेशीय मंत्री राम बहाल त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन जिलामंत्री राजकिशोर यादव ने किया।बैठक में सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रत्याशी चयन तथा मंडलीय धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश नायक ने कहा कि टीम बनाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं और 20 अगस्त तक जनपद की सदस्यता प्रदेश कोषाध्यक्ष के पास भेज दी जाए। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षक निर्वाचन में संघ ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारेगा, जो विधान परिषद में शिक्षकों की प्रभावी आवाज बन सके और अपने नेतृत्व से नया कीर्तिमान स्थापित करे।वरिष्ठ प्रदेशीय मंत्री राम बहाल त्रिपाठी ने जनपदों के दौरे के अनुभव साझा करते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन के पुनर्गठन के बाद नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है तथा विघटनकारी तत्वों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 अगस्त को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, गोरखपुर पर मंडलीय धरना आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंडल के चारों जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अमित कुमार सोनकर को मंडल अध्यक्ष, कैलाश प्रसाद जायसवाल को मंडलीय मंत्री, वंसुराम को संयुक्त मंत्री तथा सुभाष विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की गई।इस अवसर पर राजकिशोर यादव, मनीष अग्रहरि, अमित दुबे, संजीव कुमार गुप्त, दिनेश कुमार भारती, सतीश चंद्र गुप्त, जय प्रकाश यादव, आलोक शुक्ल, अभयराज सिंह, कृष्ण दयाल दुबे, देश दीपक श्रीवास्तव, रमाशंकर राम, पवन यादव, आर.बी. पासवान, इस्तियाक अहमद, संतोष कुमार, डॉ. संदीप राव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *