सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

थाईलैंड में चमके सिद्धार्थनगर के ताइक्वांडो खिलाड़ी, समर ने जीता स्वर्ण, दिलीप व देवम को रजत

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। थाईलैंड के बैंकॉक में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित 9वीं हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला ताइक्वांडो संघ, सिद्धार्थनगर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डुमरियागंज निवासी समर वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वहीं नौगढ़ क्षेत्र के साड़ी गांव निवासी दिलीप कुमार पासवान एवं उनके पुत्र देवम पासवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विद्यासागर साहनी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठोर मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी लगन और समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद कर सकती हैं।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *