सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

नगर निकायों के निर्माण कार्यों की एडीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय में नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी नगर योजना के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम सहित अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे कराए जाएं। उन्होंने वंदन योजना के अंतर्गत स्वीकृत अवस्थापना विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा संरक्षण योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाला निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। बैठक में एलबीसी पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव सहित जनपद के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *