सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी जूनियर डिवीजन कैडेट भर्ती परीक्षा सम्पन्न

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, करनैलगंज में एनसीसी जूनियर डिवीजन के लिए कैडेट भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों में हुए मूल्यांकन के उपरांत कुल 49 कैडेटों का चयन किया गया। भर्ती परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया, जिसमें माप-तौल, दौड़ (रेस), सीट-अप, पुश-अप, ब्रॉड जंप सहित अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भर्ती स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सक एवं उनकी टीम की व्यवस्था की गई। वहीं शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा तथा नगर पालिका परिषद, करनैलगंज द्वारा अभ्यर्थियों एवं उपस्थित लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पूरी चयन प्रक्रिया प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी मेजर राजाराम, एनसीसी अधिकारी प्रताप नारायण पांडेय, डॉ. आर. डी. सिंह, व्यायाम शिक्षक अतुल सिंह तथा सूबेदार विपिन नेगी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *