सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

आपदा प्रबंधन को लेकर विभागों से तैयारियों की हुई समीक्षा,बाढ़ से बचाव,त्वरित राहत एवं समन्वित कार्रवाई का निर्देश

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा । जनपद की डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट गोण्डा द्वारा जिला पंचायत सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण स्टेकहोल्डर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं त्वरित बनाना था, ताकि किसी भी प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।कार्यशाला के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों की भूमिका एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक में विशेष रूप से बाढ़ की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व तैयारियों, राहत सामग्री की उपलब्धता, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था, संचार तंत्र की मजबूती तथा बचाव संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।कार्यशाला में अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण की आधुनिक अवधारणाओं, सामुदायिक सहभागिता, समयबद्ध सूचना तंत्र तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने विभागों में आपदा प्रबंधन योजनाओं को अद्यतन रखते हुए नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।कार्यशाला के समापन पर सभी संबंधित विभागों से आपदा प्रबंधन के प्रति सतर्क, संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विभाग आपदा प्रबंधन से संबंधित अपनी कार्ययोजना, संसाधनों एवं मानवबल की नियमित समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।बैठक में पीएससी सेनानायक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पंचायती राज विभाग, सिविल डिफेंस, कृषि विभाग, बाढ़ कार्य खंड, एसडीआरएफ, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के अध्यापकगण, हम रेडियो के सेंटर मैनेजर, सीआईए संस्था के प्रतिनिधि, बाल पुष्टाहार विभाग, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *