सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

विशेश्वरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज। मध्य प्रदेश के दतिया तथा बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार पर मंगलवार को विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला सचिव सतीश कुमार सिंह एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग मौर्य के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने उपचुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से भाजपा सरकार के खिलाफ जनता का रुख स्पष्ट हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश हैं। कार्यक्रम का संचालन लंकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं तथा दतिया और बांकीपुर के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में 8 अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई। इस अवसर पर एम. शफीक, शुभम सिंह विसेन, ऋषभ सिंह, गोलू, अंश सिंह, नसीम इदरीसी, गौतम मिश्रा, दयानंद यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *