सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

श्रावस्ती पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। शक्ति मोबाइल टीम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चौपाल, जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें ष्शक्ति दीदीष् के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जोर देते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और वेबसाइटों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को न्च्ब्व्च् ऐप, ब्ब्ज्छै, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *