सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

पानी की टंकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र के ग्राम बेल्हा राघव के मजरा बंजारही निवासी कप्तान शुक्ला (32) पुत्र संतराम का शव शनिवार देर रात गांव के बाहर पानी की टंकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार कप्तान शुक्ला शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से इंडियन बैंक जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रात करीब 11 बजे गांव के बाहर पानी की टंकी के पास उनका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से लगभग 250 मीटर दूर उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जबकि उनका मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल की तलाश के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र नीतीश (12 वर्ष) और नितिन (4 वर्ष) तथा एक पुत्री रिया (8 वर्ष) है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *