सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सीएमओ के निरीक्षण के बाद जागी उम्मीद, तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला जरूरी सामान

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा के निरीक्षण का असर अब स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरीघटही, उर्रा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सामान्य उपचार में इस्तेमाल होने वाला आवश्यक चिकित्सीय सामान तक उपलब्ध नहीं मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके बाद मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर तीनों स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यके चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करा दी गई। लंबे समय से संसाधनों की कमी से जूझ रहे इन केंद्रों पर अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से दवाओं और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तो क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *