सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

चेतिया की अंग्रेजी शराब दुकान पर आबकारी-पुलिस की छापेमारी

दैनिक सत्ता मंत्र
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। जिले में नकली व अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चेतिया(मालीजोत) स्थित अंग्रेजी शराब एवं बीयर की कम्पोजिट दुकान पर छापेमारी की। दुकान ैीवच प्क् 40925 है और लाइसेंस प्रसूनलता यादव के नाम पर है। टीम ने दुकान का लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री के बिल और दीवार पर लगी रेट लिस्ट का गहनता से मिलान किया। साथ ही दुकान में रखी शराब की बोतलों की जांच भी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली मिली। टीम ने लगभग 30 मिनट तक जांच की। उक्त के संबंध में उप निरीक्षक आबकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की सभी लाइसेंसी दुकानों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवररेटिंग या नकली शराब की बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *