सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

भूपगंज बाजार में बाल श्रम उन्मूलन टीम का विशेष निरीक्षण अभियान, लोगों को किया जागरूक

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। बाल श्रम जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से गुरुवार को भूपगंज बाजार में बाल श्रम उन्मूलन टीम द्वारा विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और बाल श्रम से दूर रखने की अपील की गई। टीम ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध है, जिसके लिए संबंधित नियोक्ता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल श्रम कराया जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को तत्काल दें। अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि ष्पढ़ाई से जुड़ेगा बचपन, तभी उज्ज्वल बनेगा कल।ष् अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार है तथा समाज के सहयोग से ही बाल श्रम जैसी कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन संभव है। बाल श्रम उन्मूलन टीम ने सभी नागरिकों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि किसी भी बच्चे का बचपन मजदूरी की भेंट न चढ़ने दें और उसे शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में अपना सहयोग दें।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *