सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मंडलीय हैंडबॉल ट्रायल में संतकबीरनगर का रहा दबदबा

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, संतकबीरनगर में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंडर-14 मंडलीय बेसिक हैंडबॉल बालक एवं बालिका वर्ग की चयन एवं ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद हुआ। रोमांचक मुकाबलों में मेजबान संतकबीरनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिद्धार्थनगर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में स्टेडियम के हैंडबॉल कोच विमल ध्रुव एवं अतुल कुमार वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, कुश्ती कोच यादवेन्द्र यादव, बास्केटबॉल कोच सुरेंद्र, जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्र उपाध्याय, इन्द्रेश पाण्डेय, रमेश प्रसाद, चंद्रकला यादव, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप, बृजेश वर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल (विकासखंड बघौली, संतकबीरनगर) के प्रतीक, पियूष, गयासुद्दीन, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद सैफ, युनुस, निहाल, कृष्णा, प्रिंस, अंश एवं शिवा सहित 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों के अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *