सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पुस्तकालय में स्थापित हुआ 79 खंडों का युगऋषि वाङ्मय

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। ज्ञान और संस्कारों के संवर्धन की दिशा में शुक्रवार को डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सबलापुर के केंद्रीय पुस्तकालय में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 79 खंडों के युगऋषि वाङ्मय की स्थापना की गई। यह कार्यक्रम गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ। ज्ञानदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आकांक्षा श्रीवास्तव एवं अक्षय सहाय ने अपनी पुत्री आन्या सहाय के उज्ज्वल भविष्य की कामना से संपूर्ण वाङ्मय कॉलेज को भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को श्अखंड ज्योतिश् हिंदी पत्रिका तथा चेयरमैन, प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारियों को श्अमृतवाणीश् कैलेंडर भी प्रदान किया गया। मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषियों का सद्ज्ञान समाज को पतन और पीड़ा से बचाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रेष्ठ साहित्य का नियमित अध्ययन कर उसे व्यक्तित्व और समाज निर्माण में अपनाने का आह्वान किया। देवेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य डॉ. सतीश चंद्र तिवारी ने कहा कि वाङ्मय की स्थापना से विद्यार्थियों को आध्यात्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक विषयों का समृद्ध साहित्य एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने आयोजन के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला, प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. उमेश नारायण मिश्र, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. मनीष शुक्ला, सीएल विश्वकर्मा, संजय गौतम, महेंद्र शुक्ला सहित गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, प्यारे मोहन श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बीएएमएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *