सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

पंचायत भवन पर ताला, सरकारी सेवाओं के लिए भटक रहे ग्रामीण

दैनिक सत्ता मंत्र /पंकज चौबे
सिद्धार्थनगर। विकासखंड बढ़नी की ग्राम पंचायत लोहटी में पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंचायत भवन पर ताला लटका रहने के कारण ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों और सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन कई बार बंद मिलता है। ऐसे में गांव के लोगों को जरूरी कार्य के लिए कई-कई बार पंचायत भवन का चक्कर लगाना पड़ता है। काम नहीं होने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। इससे सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पंचायत भवन का निर्माण लोगों को स्थानीय स्तर पर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है, लेकिन भवन बंद रहने से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को ब्लॉक मुख्यालय या अन्य कार्यालयों का रुख करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन के नियमित संचालन और पंचायत सहायक की उपस्थिति को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि पंचायत भवन निर्धारित समय पर खुले और पंचायत सहायक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो तो ग्रामीणों को काफी राहत मिल सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पंचायत भवन को नियमित रूप से खुलवाने तथा पंचायत सहायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्र संबंधी सेवाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *