सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

इटवा-बढ़नी मार्ग पर खाई में गिरी कार

दैनिक सत्ता मंत्र
इटवा, सिद्धार्थनगर। इटवा-बढ़नी मार्ग पर रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के समय कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।जानकारी के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम अमौना के पास रविवार दोपहर एक कार इटवा से बढ़नी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक दुर्घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर आसपास मौजूद नहीं था। यदि उस समय सड़क से कोई व्यक्ति गुजर रहा होता तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। कार चालक को हादसे में किसी बड़ी चोट की सूचना नहीं है।घटना की सूचना मिलने पर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *