सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। शासन के निर्देश पर क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान चलाकर बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। अभियान का पर्यवेक्षण ब्लॉक स्वास्थ्य टीम के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पवन कुमार और बीपीएम अनुपम शुक्ल ने किया। टीम ने कुल सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों, सीएचओ, एएनएम, आशा संगिनी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर अभियान की निगरानी की। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। ‘कृमि मुक्त बच्चा, स्वस्थ बच्चा’ का संदेश देते हुए बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई। अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें 14 अगस्त को पुनः कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। शिक्षकों ने बताया कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में भूख की कमी, कमजोरी, कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों को हाथों की नियमित सफाई, साफ पानी का सेवन, नाखून छोटे रखने और स्वच्छ भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *