सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (छब्ैब्) 2026 के तहत जिला स्तरीय एकदिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार ने की। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समूह में कार्य करने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम बच्चों को स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने तथा नवाचार के लिए प्रेरित करता है। जिला समन्वयक डॉ. नन्द कुमार शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य विषय ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रखा गया है। इसके अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, खाद्य एवं कृषि, स्वास्थ्य तथा सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रयोग जैसे विषयों पर बाल वैज्ञानिक शोध परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष के विद्यार्थी जूनियर और 14 से 17 वर्ष के विद्यार्थी सीनियर वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगे। कार्यशाला में शिक्षकों को परियोजना निर्माण, शोध विषय चयन, वैज्ञानिक कार्यप्रणाली और प्रस्तुतीकरण की जानकारी दी गई। जिला शैक्षिक सलाहकार डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने शिक्षकों से स्थानीय समस्याओं पर आधारित शोध परियोजनाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपदीय नोडल अर्पित शुक्ल समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विज्ञान शिक्षक एवं समस्त ब्लॉकों के एआरपी मौजूद रहे। संचालन विज्ञान शिक्षक प्रद्युम्न कुमार पांडे ने किया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *