सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

कैसरगंज में कांवड़ियों पर बरसे फूल, जगह-जगह हुआ स्वागत

दैनिक सत्ता मंत्र
कैसरगंज, बहराइच। सावन के पावन माह में कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों का कैसरगंज क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ियों की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था भी की गई। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पानी उपलब्ध कराने के साथ उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग किया। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम कैसरगंज समेत दो क्षेत्राधिकारियों (सीओ) ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस बल को प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इससे यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल नजर आया। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के प्रयास जारी रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *