सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

बड़हरघाट शिव मंदिर परिसर में लगा जनसंपर्क शिविर

दैनिक सत्ता मंत्र
मिश्रौलिया/बांसी-सिध्दार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतिया चौकी स्थित विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत बड़हरघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सपा नेत्री एवं बांसी विधानसभा सीट की भावी प्रत्याशी विभा शुक्ल के नेतृत्व में जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभा शुक्ल ने पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। पुन्नवासी साहनी, राजकुमार साहनी,अजय निषाद,राज राम ,सागर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने गांव की बदहाल सड़क, बिजली कटौती, पेयजल संकट और सरकारी योजनाओं में हो रही धांधली की शिकायतें कीं। विभा शुक्ल ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर गरीब और किसान को सम्मान के साथ योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में विभा शुक्ल ने ग्रामीणों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। लोगों ने उनके जनसंपर्क अभियान की सराहना की।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *