सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

दो चार पहिया वाहनों के मालिक को भी मिल रहा सरकारी राशन

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़ । तहसील अंतर्गत गोल्हौरा में कोटेदार दीपू जायसवाल के राशनकार्ड पर उठे सवाल, सप्लाई इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी जांच की मांग सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा क्षेत्र में सरकारी राशन व्यवस्था को लेकर एक मामला चर्चा में है। आरोप है कि कोटेदार दीपू जायसवाल के पास दो चार पहिया वाहन होने के बावजूद उनका राशनकार्ड बना हुआ है और पात्रता पर सवाल उठने के बाद भी राशन का लाभ लिया जा रहा है। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित पात्रता मानकों के तहत राशनकार्ड के लिए अपात्र है तो उसका राशनकार्ड अब तक निरस्त क्यों नहीं किया गया? वहीं, स्थानीय स्तर पर सप्लाई इंस्पेक्टर की भूमिका और सत्यापन प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, राशनकार्ड की पात्रता का पुनः सत्यापन तथा वाहन स्वामित्व सहित संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि राशनकार्ड नियमों के अनुरूप है या नहीं और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है। अब देखना यह है कि विभाग इस मामले में जांच कर कार्रवाई करता है या फिर मामला कागजों तक ही सीमित रह जाता है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *