सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

अगया से बभनी तक निकली संत रविदास की कलश रथ यात्रा

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। पकड़ी मंडल के अगया चौक से मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास जी की कलश रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा अगया से शुरू होकर अंतरी बाजार, पकड़ी बाजार और लालपुर होते हुए बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्शों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा में राम नारायण, अरविंद चौधरी, सुनील गुप्ता, मनीराम मौर्या, प्रवीण कुमार उपाध्याय, ओम प्रकाश मिश्रा, पारस जायसवाल, विश्वनाथ, रामलाल, कृष्ण कुमार, धीरज अग्रहरि, मुकेश, जगमोहन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *