सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

विहिप द्वारा अखंड भारत का दिलाया गया संकल्प

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद के पंडरी कृपाल में 79 वे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रमवापुर बाजार स्थित केदारनाथ पांडेय इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि दिवाकर सोमानी जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि 14-15 अगस्त 1947 को मध्य रात्रि में भारत माता की दोनों भुजाएं पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) एवं पश्चिमी पाकिस्तान के रूप में में काट दी गई थी जिसमें लाखो लोगों नें अपनी जान गंवाई एवं डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए विभाजन की इस त्रासदी को हमें स्मरण रखना चाहिए एवं महर्षि योगी कि उस भविष्यवाणी को याद रखना चाहिए कि आने वाले समय में भारत पुनः अखंड होगा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भारत को अखंड बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री विपिन शुक्ला एवं कार्यक्रम का संयोजन दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने किया,विहिप द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम 14 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में मनाया जाएगा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *