सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

संतकबीरनगर को 684 करोड़ की सौगात; ब्ड योगी बोले- माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में

दैनिक सत्ता मंत्र
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर जिले को लगभग 684 करोड़ रुपये की 201 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है. जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सड़क, पुल, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और पुलिस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और ऐतिहासिक स्थल मगहर में पर्यटन विकास से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। लोकार्पण और शिलान्यास के बाद कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर तीखा हमला बोला. कहा कि सपा और कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों की जमीनों पर माफिया कब्जा कर लेते थे, बहन-बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारी डरा हुआ रहता था और किसान बदहाल था. इन दोनों दलों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को श्बीमारू राज्यश् बना दिया था। बहराइच से बांसी होते हुए खलीलाबाद तक जो रेलवे लाइन बन रही है, यह रेलवे लाइन जनपद संत कबीर नगर के विकास का आधार बनेगी। जैसे ही यहां का स्ंदक ठंदा तैयार होगा, संत कबीर नगर में भी विकास प्राधिकरण के गठन की कार्यवाही को आगे बढ़ाएंगे। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए पिछली सपा सरकार के पास पैसे नहीं थे, लेकिन कब्रिस्तान बनाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं रहती थी. मुख्यमंत्री ने मगहर स्थित बंद पड़ी कताई मिल का जिम्मेदार सपा-कांग्रेस की नीतियों को ठहराया और आश्वस्त किया कि इस मिल को जल्द ही दोबारा चालू कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बाबा बैजूनाथ मंदिर के सुंदरीकरण व विकास के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज डबल इंजन सरकार के प्रयासों से पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पूरी तरह खत्म हो चुकी है. संतकबीरनगर में 95 हजार से अधिक परिवारों को पक्का मकान दिया जा चुका है, साढ़े तीन लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं और लाखों किसानों को श्किसान सम्मान निधिश् के साथ-साथ महिलाओं को पेंशन की सुविधा मिल रही है। कानून-व्यवस्था पर अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि आज प्रदेश में किसी भी गुंडे या माफिया की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह हमारी बहन-बेटियों को छेड़े या किसी व्यापारी को डरा-धमका सके. कहा कि जिस किसी ने भी प्रदेश की शांति और सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस किया है, वह आज या तो जेल की सलाखों के पीछे सड़ रहा है या फिर जहन्नुम पहुंच चुका है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *