सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सपा कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर स्व. जगदीश प्रसाद प्रधान को दी श्रद्धांजलि

कर्सर—- पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा- उनका निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति
दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 302 शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में शोहरतगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर के जिला सचिव रहे स्व. जगदीश प्रसाद प्रधान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उग्रसेन सिंह ने कहा कि जगदीश प्रसाद प्रधान का असमय निधन पार्टी और पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने और संगठन को मजबूत करने में समर्पित किया। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसेवा का भाव सदैव सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। शोकसभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की। इस दौरान डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, विष्णु उमर सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *